भास्कर न्यूज|लोहरदगा राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर मसमानो स्थित स्वामी करपात्री सेवाश्रम परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउण्डेशन द्वारा प्रतियोगिता सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरस्वती माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत संयोजक मार्गदर्शक मंडल, विश्व हिंदू परिषद एवं प्रांत अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, झारखंड शामिल हुए। कार्यक्रम में सिलाई-कटाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि भंडरा थाना प्रभारी श्री मनोज कुमार ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया। भास्कर न्यूज|लोहरदगा राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर मसमानो स्थित स्वामी करपात्री सेवाश्रम परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउण्डेशन द्वारा प्रतियोगिता सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरस्वती माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत संयोजक मार्गदर्शक मंडल, विश्व हिंदू परिषद एवं प्रांत अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, झारखंड शामिल हुए। कार्यक्रम में सिलाई-कटाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि भंडरा थाना प्रभारी श्री मनोज कुमार ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया।


