दादावाड़ी के जीर्णोद्धार की 12वीं वर्षगांठ पर चल समारोह:शाजापुर में पूजने के बाद शिखर पर नई धर्म ध्वजा फहराई

दादावाड़ी के जीर्णोद्धार की 12वीं वर्षगांठ पर चल समारोह:शाजापुर में पूजने के बाद शिखर पर नई धर्म ध्वजा फहराई

शाजापुर के ओसवालसेरी स्थित प्राचीन दादावाड़ी के जीर्णोद्धार की 12वीं वर्षगांठ रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। सुबह 9 बजे जैन उपाश्रय से चल समारोह (वरघोड़ा) शुरू हुआ। यह जुलूस आजाद चौक, सोमवारिया बाजार, नागनागिनी रोड, टॉकीज चौराहा और नई सड़क जैसे मुख्य इलाकों से होता हुआ वापस उपाश्रय पहुंचा। रास्ते भर विभिन्न संगठनों ने लाभार्थी परिवार के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। गुरुदेव की महापूजा और ध्वजारोहण चल समारोह के समापन के बाद सुबह सवा दस बजे दादा गुरुदेव की विशेष महापूजा शुरू हुई। इसके बाद ठीक 11:45 बजे शुभ विजय मुहूर्त में भंसाली परिवार के सदस्यों ने जयकारों के बीच दादावाड़ी के शिखर पर नई धर्म ध्वजा फहराई। गुरुदेव की प्रेरणा से हुआ आयोजन लाभार्थी सचिन भंसाली ने बताया कि यह आयोजन आचार्य भगवंत श्रीजिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी और जैन साध्वी श्रीशशिप्रभाश्रीजी की प्रेरणा से किया गया। साल 2014 में इसी दादावाड़ी का जीर्णोद्धार हुआ था, जिसकी याद में हर साल यह उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग दर्शन के लिए उमड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *