भास्कर न्यूज| तारडीह प्रखंड मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार रौशन ने की।बैठक का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना एवं जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। पीओ ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जी राम जी योजना के माध्यम से गरीब,मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है। योजना अंतर्गत कार्य, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया, जॉब कार्ड, कार्य दिवस, सामाजिक अंकेक्षण एवं पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की गई। भास्कर न्यूज| तारडीह प्रखंड मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार रौशन ने की।बैठक का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना एवं जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। पीओ ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जी राम जी योजना के माध्यम से गरीब,मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है। योजना अंतर्गत कार्य, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया, जॉब कार्ड, कार्य दिवस, सामाजिक अंकेक्षण एवं पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की गई।


