जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी:एक की मौत, दो मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; निर्माण कार्य रोका गया

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी:एक की मौत, दो मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; निर्माण कार्य रोका गया

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूरों में से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। घायल मजदूरों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया है। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान 23 वर्षीय पं. राहिल (निवासी रायसेन) और 20 वर्षीय राजेश्वर के रूप में हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पं. राहिल के दाहिने पैर और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि बाएं टखने में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है। वहीं राजेश्वर के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है और बाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *