नालंदा में जनगणना की तैयारियां तेज:126 फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम, तकनीकी जानकारी से लैस किया जाएगा

नालंदा में जनगणना की तैयारियां तेज:126 फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम, तकनीकी जानकारी से लैस किया जाएगा

नालंदा जिले में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य को लेकर कुल 126 फील्ड ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डीआरडीए कार्यालय के दो अलग-अलग भवनों में चार बैच में आयोजित होगा, जहां इन मास्टर ट्रेनरों को गणना की बारीकियों और तकनीकी जानकारी से लैस किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर देंगे तकनीकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि प्रशिक्षण का पहला चरण 23 मार्च से शुरू होगा। पहले दो बैचों की ट्रेनिंग 23 से 25 मार्च तक अलग-अलग हॉल में एक साथ चलेगी, जिसमें प्रत्येक बैच में 32-32 शिक्षक शामिल होंगे। इसके बाद दूसरे चरण का प्रशिक्षण इसी स्थल पर 26 से 28 मार्च तक चलेगा। तीसरे बैच में 32 और चौथे बैच में 30 शिक्षक शिरकत करेंगे। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार और राजीव कुमार को सौंपी गई है। यहां से प्रशिक्षित होने के बाद ये फील्ड ट्रेनर अपने-अपने संबंधित प्रखंडों में जाकर गणना कार्य में लगे अन्य कर्मियों को तकनीकी गुर सिखाएंगे। 33 बिंदुओं पर एकत्रित होगा डेटा जनगणना प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त (DDC) शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की गणना के दौरान कुल 33 मुख्य बिंदुओं पर जानकारी जुटानी है। प्रगणकों को मकानों की प्रकृति (कच्चा, पक्का या झोपड़ी) के साथ-साथ वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, वाहन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विवरण भी दर्ज करना होगा। समय सारिणी और व्यवस्था प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। डीडीसी ने निर्देश दिया है कि सभी चिन्हित प्रशिक्षक समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि फील्ड में डेटा संग्रह के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि मकान सूचीकरण का कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ ससमय पूरा कर लिया जाए। नालंदा जिले में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य को लेकर कुल 126 फील्ड ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डीआरडीए कार्यालय के दो अलग-अलग भवनों में चार बैच में आयोजित होगा, जहां इन मास्टर ट्रेनरों को गणना की बारीकियों और तकनीकी जानकारी से लैस किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर देंगे तकनीकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि प्रशिक्षण का पहला चरण 23 मार्च से शुरू होगा। पहले दो बैचों की ट्रेनिंग 23 से 25 मार्च तक अलग-अलग हॉल में एक साथ चलेगी, जिसमें प्रत्येक बैच में 32-32 शिक्षक शामिल होंगे। इसके बाद दूसरे चरण का प्रशिक्षण इसी स्थल पर 26 से 28 मार्च तक चलेगा। तीसरे बैच में 32 और चौथे बैच में 30 शिक्षक शिरकत करेंगे। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार और राजीव कुमार को सौंपी गई है। यहां से प्रशिक्षित होने के बाद ये फील्ड ट्रेनर अपने-अपने संबंधित प्रखंडों में जाकर गणना कार्य में लगे अन्य कर्मियों को तकनीकी गुर सिखाएंगे। 33 बिंदुओं पर एकत्रित होगा डेटा जनगणना प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त (DDC) शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की गणना के दौरान कुल 33 मुख्य बिंदुओं पर जानकारी जुटानी है। प्रगणकों को मकानों की प्रकृति (कच्चा, पक्का या झोपड़ी) के साथ-साथ वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, वाहन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विवरण भी दर्ज करना होगा। समय सारिणी और व्यवस्था प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। डीडीसी ने निर्देश दिया है कि सभी चिन्हित प्रशिक्षक समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि फील्ड में डेटा संग्रह के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न हो। प्रशासन का लक्ष्य है कि मकान सूचीकरण का कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ ससमय पूरा कर लिया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *