राजसमंद में जनगणना-2027 प्रशिक्षण:कलेक्ट्रेट सभागार में 12 से 17 फरवरी तक होगी ट्रेनिंग

राजसमंद में जनगणना-2027 प्रशिक्षण:कलेक्ट्रेट सभागार में 12 से 17 फरवरी तक होगी ट्रेनिंग

राजसमंद जिले में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना के कार्य के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का गहन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. पीयूष कुमार भंडारी ने बताया कि चार्ज स्तर के सहायकों का प्रशिक्षण 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। इसमें जिला स्तर के साथ-साथ तहसीलों और नगर निकायों से नामित नियमित सहायक भाग लेंगे। जिला स्तर से कार्मिक नामित प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर से देवकरण निर्वाण और बिंदु चौधरी सहित अन्य कार्मिकों को नामित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण, मकान गणना, फील्ड कार्य की प्रक्रिया, प्रपत्र भरने और डाटा की शुद्धता से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इन तहसीलों व निकायों के सहायकों को मिलेगा प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर आमेट, भीम, देवगढ़, कुंभलगढ़, नाथद्वारा, रेलमगरा, गढ़बोर, खमनोर, देलवाड़ा, कुंवारिया, सरदारगढ़ और राजसमंद नगर निकाय सहित विभिन्न क्षेत्रों के सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16-17 फरवरी को जनगणना अधिकारियों की कार्यशाला इसके बाद 16 और 17 फरवरी को जनगणना अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जिला जनगणना अधिकारी नरेश बुनकर सहित संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान आगामी जनगणना के सुचारु संचालन, जिम्मेदारियों के विभाजन और कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर ने दिए अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने प्रशिक्षण और कार्यशाला में नामित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य जनगणना-2027 को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *