समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर समारोह:केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लिया जायजा; कॉलेज के बगल में हेलीपैड बना

समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर समारोह:केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लिया जायजा; कॉलेज के बगल में हेलीपैड बना

समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वी जयंती समारोह की तैयारी का केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जायजा लिया। इस दौरान वो मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर कर्पुरीग्राम (पितौझिया) स्थित स्मृतिवन को देखने गए। स्मृति भवन पर सुबह सब धर्म प्रार्थना का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। जिसका केंद्रीय मंत्री ने जायजा लिया और तैयारी की समीक्षा की। बाद में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय इस समारोह की सभी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की गई है, तैयारी पूरी हो गई है। डीएम एसपी ने किया हेलीपैड का निरीक्षण डीएम रोशन कुशवाहा एसपी अरविंद प्रताप सिंह के अलावा डीडीसी, सदर एसडीओ दिलीप कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से निर्माणाधीन हेलीपैड का जायजा लिया। जहां पर मुख्यमंत्री उतारने के बाद सड़क रास्ते से स्मृति भवन तक जाएंगे। हेलीपैड का निर्माण काम अंतिम चरण में है। यहां पर वैसे दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया है, एक हेलीपैड मुख्यमंत्री के लिए बनाया गया है। जबकि, दूसरे को सुरक्षित रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उक्त हेलीपैड का उपयोग किया जा सकेगा। सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल से लेकर स्मृति भवन तक दोनों ओर से सड़क को बैरिकेडिंग किया गया है। जहां पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी, ताकि मुख्यमंत्री जब हेलीपैड से स्मृति भवन पहुंचे और फिर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटे, तो कोई भी उनके काफिले में घुस ना सके। अलग से सुरक्षा वालों को भी तैनात किया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस के जवानों के साथ ही दूसरे जिले से भी जिला को फोर्स उपलब्ध हुआ है। जिसकी जगह जगह पर तैनात की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बिना उचित प्राधिकार से किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भोजन का निर्माण काम ठप रहेगा मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान हुए ब्लास्ट को देखते हुए कुरीग्राम में जब तक मुख्यमंत्री रुकेंगे, कब तक वहां पर कोई भी गैस का चूल्हा नहीं चलेगा। डीएम ने इसको लेकर कड़ा निर्देश भी जारी किया है। समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वी जयंती समारोह की तैयारी का केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जायजा लिया। इस दौरान वो मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर कर्पुरीग्राम (पितौझिया) स्थित स्मृतिवन को देखने गए। स्मृति भवन पर सुबह सब धर्म प्रार्थना का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। जिसका केंद्रीय मंत्री ने जायजा लिया और तैयारी की समीक्षा की। बाद में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय इस समारोह की सभी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की गई है, तैयारी पूरी हो गई है। डीएम एसपी ने किया हेलीपैड का निरीक्षण डीएम रोशन कुशवाहा एसपी अरविंद प्रताप सिंह के अलावा डीडीसी, सदर एसडीओ दिलीप कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से निर्माणाधीन हेलीपैड का जायजा लिया। जहां पर मुख्यमंत्री उतारने के बाद सड़क रास्ते से स्मृति भवन तक जाएंगे। हेलीपैड का निर्माण काम अंतिम चरण में है। यहां पर वैसे दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया है, एक हेलीपैड मुख्यमंत्री के लिए बनाया गया है। जबकि, दूसरे को सुरक्षित रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उक्त हेलीपैड का उपयोग किया जा सकेगा। सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल से लेकर स्मृति भवन तक दोनों ओर से सड़क को बैरिकेडिंग किया गया है। जहां पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी, ताकि मुख्यमंत्री जब हेलीपैड से स्मृति भवन पहुंचे और फिर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटे, तो कोई भी उनके काफिले में घुस ना सके। अलग से सुरक्षा वालों को भी तैनात किया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस के जवानों के साथ ही दूसरे जिले से भी जिला को फोर्स उपलब्ध हुआ है। जिसकी जगह जगह पर तैनात की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बिना उचित प्राधिकार से किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भोजन का निर्माण काम ठप रहेगा मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान हुए ब्लास्ट को देखते हुए कुरीग्राम में जब तक मुख्यमंत्री रुकेंगे, कब तक वहां पर कोई भी गैस का चूल्हा नहीं चलेगा। डीएम ने इसको लेकर कड़ा निर्देश भी जारी किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *