भारत की जीत पर बलौदाबाजार में सड़कों पर जश्न:क्रिकेट फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के लगाए नारे,सड़कों पर नगाड़े और आतिशबाजी की गूंज

भारत की जीत पर बलौदाबाजार में सड़कों पर जश्न:क्रिकेट फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के लगाए नारे,सड़कों पर नगाड़े और आतिशबाजी की गूंज

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत के बाद बलौदाबाजार जिले में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। रविवार देर रात टीम इंडिया द्वारा खिताब जीतने के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न शुरू हो गया। नगर पंचायत पलारी के दशहरा मैदान में नगर अध्यक्ष गोपी साहू ने एक विशाल प्रोजेक्टर की व्यवस्था की थी। यहां सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी, युवा, बच्चे, बुजुर्ग और स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी मैच देखने के लिए एकत्र हुए थे। भारत की जीत पर सड़कों पर खुशी का माहौल भारत की जीत होते ही पूरा मैदान ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी। युवा तुरंत नगाड़े लेकर सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाने लगे। देखते ही देखते सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी और आतिशबाजी शुरू हो गई, जिससे पूरा इलाका जगमगा उठा। नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने इस अवसर पर कहा, ‘हमें पूरा भरोसा था कि टीम इंडिया जीतेगी। यह जीत हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है।’ एक बुजुर्ग समर्थक ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘ऐसा लग रहा था जैसे हम खुद मैदान पर खेल रहे हों। इतने रोमांचक मैच में जीत मिली है, इससे बड़ी खुशी और क्या होगी।’ गोपी साहू ने सभी को जीत की बधाई दी और बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाकर इस ऐतिहासिक जीत का सामूहिक रूप से जश्न मनाना था। देर रात तक जिलेभर में समर्थक जीत का जश्न मनाते रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *