बड़वानी में जश्न, विधायक राजन मंडलोई ने की आतिशबाजी:भारत बना टी-20 विश्व विजेता; नगरवासियों ने निकाला जुलूस

बड़वानी में जश्न, विधायक राजन मंडलोई ने की आतिशबाजी:भारत बना टी-20 विश्व विजेता; नगरवासियों ने निकाला जुलूस

टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के बाद बड़वानी जिला मुख्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित होते ही शहर के झंडा चौक और रणजीत चौक सहित कई क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने देर रात तक जीत का जश्न मनाया। शहर के झंडा चौक पर विधायक राजन मंडलोई अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने आतिशबाजी की और ढोल-ताशे पर थिरकते हुए दिखाई दिए। समर्थकों ने तिरंगा लहराकर अपनी खुशी व्यक्त की। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवासियों द्वारा मैच देखने के लिए एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहाँ बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। भारत की जीत के साथ ही लोगों ने नाच-गाकर और भंगड़ा डालकर खुशी मनाई। बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच शहर के कई अन्य स्थानों पर भी बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने भारत की इस जीत का आनंद लिया। फाइनल मुकाबले के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर था। शहर के विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी कर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। टीम ने देश का नाम रोशन किया विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है कि भारत ने विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फाइनल मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और भारत की जीत का उत्सव मनाया। जीत के जश्न की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *