इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद आजमगढ़ जिले में जमकर जश्न मनाया गया। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार है। जैसे ही मैच इंडिया जीती आजमगढ़ के चौक सहित कई इलाकों में बड़ी संख्या में युवा तिरंगा झंडा लेकर और आतिशबाजी करते हुए जमकर जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए। शाम से ही बड़ी संख्या में युवा टेलीविजन और मोबाइल पर मैच देखे नजर आए थे। हालांकि इंडिया की जीत के बाद युवाओं की खुशी बढ़ गई यही कारण है की जगह-जगह जश्न मनाने शुरू कर दिए। आतिशबाजी के साथ-साथ युवाओं ने जमकर अबीर गुलाल भी उड़ाए। चौक में जमकर हुई आतिशबाजी
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड हराने के बाद आजमगढ़ जिले के चौक, पुरानी सब्जी मंडी मैं बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। इसके साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ जमकर डांस कर अपनी खुशियां भी मनाई। जश्न मना रहे युवाओं का कहना है कि निश्चित रूप से आज की जीत से हम लोग बहुत खुश हैं। यही कारण है कि हम लोग आतिशबाजी करके और ढोल नगाड़े बजवाकर अपनी खुशियां मना रहे हैं। इस पल का हम लोगों को लंबे समय से इंतजार था।


