छिंदवाड़ा में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न:आतिशबाजी कर उड़ाया गुलाल, ट्रक रोककर युवाओं ने किया डांस

छिंदवाड़ा में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न:आतिशबाजी कर उड़ाया गुलाल, ट्रक रोककर युवाओं ने किया डांस

छिंदवाड़ा जिले में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और जीत की खुशी मनाने लगे। शहर के प्रमुख मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने युवाओं की भीड़ जुट गई, जहां जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान युवक एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए नजर आए और बैंड-बाजों की धुन पर देर तक जश्न मनाते रहे। वहीं शहर में हो रहे जश्न को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ सड़कों पर निकल आए। देर रात तक शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। छोटे-छोटे बच्चे भी हाथ में तिरंगा लेकर गाड़ियों में घूमते नजर आए और भारत की जीत का उत्साह साझा करते दिखे। ट्रक रोककर युवाओं ने किया डांस
देर रात मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने से गुजर रहे एक ट्रक को युवाओं ने रोक लिया। इसके बाद ट्रक के हॉर्न और बैंड की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। कुछ समय के लिए वहां शोर-शराबे और उत्साह का माहौल बन गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर भी युवाओं के साथ जश्न में शामिल होते हुए नजर आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *