गयाजी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा का जन्म दिवस सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। पार्टी नेता डॉ. चन्दन यादव के नेतृत्व में वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम का फोकस केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा और सामाजिक समानता को लेकर संदेश भी सामने आया। इस मौके पर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर डॉ. चन्दन यादव ने बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो वंचित समाज के भविष्य के ताले खोल सकती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की और कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुधार हुए हैं। शिक्षा ऐसे तो हर वर्ग के लिए जरूरी है लेकिन हाशिये पर खड़े लोगों के लिए बहुत जरूरी है। इसके वगैर वंचित सामाज आगे नहीं बढ़ सकता है। कुशवाहा सड़क से सदन तक वंचितों की आवाज बने रहे डॉ. यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए उन्हें सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा सड़क से सदन तक वंचितों की आवाज बने रहे हैं। जब-जब वे राजनीतिक साजिशों के शिकार हुए, समाज ने उन्हें और मजबूती से खड़ा किया। कार्यक्रम में आकाश चंद्रवंशी, खुशवंत कुमार, प्रकाश मांझी, नीरज यादव, अजित यादव, राजू पाठक, रणधीर यादव, पिंटू यादव, शक्तिमान मांझी, पप्पू चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, धनंजय यादव, साबिर अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। गयाजी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा का जन्म दिवस सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। पार्टी नेता डॉ. चन्दन यादव के नेतृत्व में वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम का फोकस केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा और सामाजिक समानता को लेकर संदेश भी सामने आया। इस मौके पर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर डॉ. चन्दन यादव ने बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो वंचित समाज के भविष्य के ताले खोल सकती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की और कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुधार हुए हैं। शिक्षा ऐसे तो हर वर्ग के लिए जरूरी है लेकिन हाशिये पर खड़े लोगों के लिए बहुत जरूरी है। इसके वगैर वंचित सामाज आगे नहीं बढ़ सकता है। कुशवाहा सड़क से सदन तक वंचितों की आवाज बने रहे डॉ. यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए उन्हें सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा सड़क से सदन तक वंचितों की आवाज बने रहे हैं। जब-जब वे राजनीतिक साजिशों के शिकार हुए, समाज ने उन्हें और मजबूती से खड़ा किया। कार्यक्रम में आकाश चंद्रवंशी, खुशवंत कुमार, प्रकाश मांझी, नीरज यादव, अजित यादव, राजू पाठक, रणधीर यादव, पिंटू यादव, शक्तिमान मांझी, पप्पू चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, धनंजय यादव, साबिर अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


