जैत खंभ की पूजा कर गुरु घासीदास की जयंती मनाई

जैत खंभ की पूजा कर गुरु घासीदास की जयंती मनाई

मुंगेली | जिला जेल मुंगेली में परिरुद्ध बंदियों के नैतिक उत्थान और सत्मार्ग की प्रेरणा के उद्देश्य से गुरु घासीदास की 269वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रवचन, सत्संग व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जेल परिसर में स्थित जैत खंभ पर श्वेत पताका फहराई गई और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में विभिन्न धर्मों के बंदियों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल ने कहा कि गुरु घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। उन्होंने बंदियों व कर्मचारियों से बाबा के बताए सत्मार्ग पर चलने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *