डूंगरपुर में श्रीराधा कृष्ण मंदिर का 19वां पाठोत्सव मनाया:घोड़े पर बच्चों संग निकाली शोभायात्रा, मंदिर पर ध्वजा बदली

डूंगरपुर में श्रीराधा कृष्ण मंदिर का 19वां पाठोत्सव मनाया:घोड़े पर बच्चों संग निकाली शोभायात्रा, मंदिर पर ध्वजा बदली

शहर के माणक चौक स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीराधा कृष्ण मंदिर का 19वां पाठोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई और मंदिर पर ध्वजा परिवर्तन किया गया। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार बच्चे भगवा ध्वज लिए हुए थे। उनके पीछे बैंड और ठाकुरजी की सवारी चल रही थी। जयकारों के साथ यह शोभायात्रा माणक चौक, दर्जीवाड़ा, गुमटा बाजार, मोची बाजार, पुराना हॉस्पिटल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, धनलक्ष्मी मार्केट से होते हुए धनेश्वर मंदिर स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पहुंची। पाठोत्सव के यजमान चंद्रप्रकाश श्रीमाल ने आचार्य प्रणव अग्निहोत्री के सान्निध्य में भगवान श्रीराधा कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसमें षोडशोपचार से आराध्य देव का पूजन किया गया और वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ समस्त देवताओं का आह्वान किया गया। मंदिर पहुंचने पर यज्ञ-हवन और पूर्णाहुति के बाद महाआरती की गई। समाज अध्यक्ष प्रवीण श्रीमाल ने बताया कि पाठोत्सव की पूर्व संध्या पर जड़िया श्रीमाल समाज भवन में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, विचित्र वेशभूषा और कविता पाठ जैसी प्रस्तुतियां दी गईं। नवयुवक मंडल द्वारा सभी बच्चों को पारितोषिक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के संगठन मंत्री मुकेश श्रीमाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीतलाल श्रीमाल, महामंत्री लालबहादुर, दिनेश श्रीमाल, नारायणलाल, छोटा लाल, राजेंद्र श्रीमाल, चेतनलाल श्रीमाल, गजेंद्र कुमार, सारीश, सतीश, भाविन नवनीतलाल, राजेश, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नितिन श्रीमाल, नितिन, विनय श्रीमाल, चंद्रप्रकाश, वागड़ से रमेश जड़िया, रामचंद्र सूरजमल, नारायणलाल पिंडावल, श्रीमाल समाज अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, उपाध्यक्ष भंवरलाल श्रीमाल सहित समाज के समस्त पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *