महिला सशक्तिकरण पर ‘सेलिब्रेट HER’ उत्सव:गोमतीनगर में वूमेनशाइन चैंबर ने 11 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण पर ‘सेलिब्रेट HER’ उत्सव:गोमतीनगर में वूमेनशाइन चैंबर ने 11 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

गोमतीनगर स्थित होटल हिल्टन गार्डन इन में ‘सेलिब्रेट HER – उत्सव सीजन 2’ का आयोजन किया गया। वूमेनशाइन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और उद्यमिता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और प्रसिद्ध पर्वतारोही अपरना कुमार थीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मबल और दृढ़ता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी और ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज की एमडी ऋतु अग्रवाल ने भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की । 11 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 11 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इनमें शाइस्ता अंबर, रूपाली गुप्ता, मानसी डिडवानिया, डॉ. दीप्ति चोपड़ा, करिश्मा खन्ना, स्वाति शर्मा, चारु श्रीवास्तव, प्रिया खन्ना, डॉ. ऋतु जैन, विदुषी विजयवर्गीय और शिप्रा आनंद शामिल थीं। कारोबारी अनुभव साझा किए कार्यक्रम में ‘हर ब्रांड हर स्टोरी’ नामक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. हंसा श्रीवास्तव और प्रियल रस्तोगी ने अपने कारोबारी अनुभव साझा किए। वित्तीय साक्षरता पर बाल सचिन गुप्ता ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसका संचालन डॉ. सुप्रिया अग्रवाल ने किया। टैली के अधिकारियों ने भी तकनीकी जानकारी प्रदान की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *