CCSU की फेयरवेल पार्टी में छात्रा पर पेन से हमला:पार्टी में एंट्री करने को लेकर हुआ विवाद, प्रोक्टोरियल बोर्ड के सामने पहुंचा मामला

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीबीए डिपार्टमेंट में फेयरवेल पार्टी के दौरान शुक्रवार को बखेड़ा हो गया। एंट्री करने को लेकर दो छात्राओं में विवाद हुआ। आरोप है कि एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया जिसमें छात्र घायल हो गई। फिलहाल मामला प्रोक्टोरियल बोर्ड के सामने पहुंचा है, जहां दोनों पक्षों से बात की जा रही है। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर
    सीसीएसयू कैंपस के बीबीए डिपार्टमेंट में शुक्रवार को थर्ड ईयर की फेयरवेल पार्टी थी। 10 से पार्टी का आयोजन था लेकिन देरी हो गई। पार्टी शुरू होने से कुछ देर पहले गेट पर मौजूद छात्राओं की इसी डिपार्टमेंट की कुछ अन्य छात्राओं से प्रवेश करने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया। छात्रा पर हमले की सूचना से हड़कंप
    जिस छात्रा पर पेन से हमला हुआ, वह एक किसान नेता की रिश्तेदार बताई जा रही है। जैसे ही छात्रा पर हमले की सूचना कैंपस में पहुंची, वहां छात्रों का जमावड़ा लग गया। डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटते देख वह दोनों पक्षों को प्रॉक्टर के रूप में ले आए। यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जा रही है। बीबीए डिपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया जा रहे हैं। पैसे जमा कराने पर भी नहीं दी एंट्री
    पीड़िता छात्रा ने बताया कि फेयरवल पार्टी के लिए सभी छात्राओं से पैसे जमा कराये गए। 8 अप्रैल का समय रखा गया लेकिन कुछ छात्राओं ने एक दिन पहले ही पैसे जमा किए। शुक्रवार को ज़ब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो गेट पर रोककर उनके हाथ में पैसे थमा दिए गए। इसी पर विवाद शुरू हो गया। आरोप प्रत्यारोप लगने लगे। अचानक पार्टी की व्यवस्था संभाल रही छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया। जांच कमेटी बनाने की तैयारी
    विवाद कि बाद दोनों पक्ष को प्रॉक्टर के ऑफिस में बुलाया गया। दोनों पक्ष से बात हुई। वह एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। घायल छात्रा ने गली गलोच, जाति सूचक शब्द कहने व हमला करने का आरोप लगाया तो आरोपी छात्रा ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। फिलहाल CCTV चेक किए जा रहे है और जांच कमेटी बनाने का आदेश VC की तरफ से दिया गया है।
    जल्द खबर अपडेट होगी…

    ​ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *