कुख्यात मनोज और उसके बेटे मानिक पर लग सकता है सीसीए

पटना|बेंगलुरु से गिरफ्तार पटना के कुख्यात मनोज सिंह और उसके बेटे मानिक सिंह पर सीसीए लग सकता है। मनोज पर पटना के नौबतपुर, दानापुर, पालीगंज, बिक्रम, पंचमहला समेत अन्य थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के 20 केस दर्ज हैं। मानिक पर इन संगीन अपराधों के साथ डकैती के 17 केस दर्ज हैं। दोनों को बेंगलुरु से लाने के लिए पटना पुलिस की टीम मंगलवार को रवाना हो गई। ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लेकर आ रही है। एक-दो दिन में दोनों को लेकर पुलिस पहुंच जाएगी। दोनों पर दानापुर कोर्ट में न्यायिक अभिरक्षा में छोटे सरकार की हत्या कराने, नौबतपुर में मनीष कुमार की हत्या करने का भी केस दर्ज दर्ज है। मानिक पर झारखंड के बिस्टुपुर थाने में भी केस दर्ज है। मानिक पर हत्या के 7 केस दर्ज हैं। मनोज और मानिक पर जिन-जिन थानों में केस दर्ज है, वहां की पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी। दोनों से एके-47 समेत अन्य हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस से घिरा तो एनकाउंटर के डर से जारी कर दिया वीडियो : एसटीएफ बेंगलुरु में उसके फ्लैट के नीचे स्थानीय पुलिस के साथ पहुंच चुकी थी। गिरफ्तारी से पहले ही एनकाउंटर होने के डर से मानिक ने वीडियो जारी कर दिया। उसमें वह कहते सुना सुना जा रहा है कि ‘मैं और मेरे पिता मनोज सिंह बेंगलुरु से गिरफ्तार हो गए हैं। हमलोगों का हथियार बरामदगी के नाम पर फर्जी एनकाउंटर हो सकता है। पटना|बेंगलुरु से गिरफ्तार पटना के कुख्यात मनोज सिंह और उसके बेटे मानिक सिंह पर सीसीए लग सकता है। मनोज पर पटना के नौबतपुर, दानापुर, पालीगंज, बिक्रम, पंचमहला समेत अन्य थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के 20 केस दर्ज हैं। मानिक पर इन संगीन अपराधों के साथ डकैती के 17 केस दर्ज हैं। दोनों को बेंगलुरु से लाने के लिए पटना पुलिस की टीम मंगलवार को रवाना हो गई। ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लेकर आ रही है। एक-दो दिन में दोनों को लेकर पुलिस पहुंच जाएगी। दोनों पर दानापुर कोर्ट में न्यायिक अभिरक्षा में छोटे सरकार की हत्या कराने, नौबतपुर में मनीष कुमार की हत्या करने का भी केस दर्ज दर्ज है। मानिक पर झारखंड के बिस्टुपुर थाने में भी केस दर्ज है। मानिक पर हत्या के 7 केस दर्ज हैं। मनोज और मानिक पर जिन-जिन थानों में केस दर्ज है, वहां की पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी। दोनों से एके-47 समेत अन्य हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस से घिरा तो एनकाउंटर के डर से जारी कर दिया वीडियो : एसटीएफ बेंगलुरु में उसके फ्लैट के नीचे स्थानीय पुलिस के साथ पहुंच चुकी थी। गिरफ्तारी से पहले ही एनकाउंटर होने के डर से मानिक ने वीडियो जारी कर दिया। उसमें वह कहते सुना सुना जा रहा है कि ‘मैं और मेरे पिता मनोज सिंह बेंगलुरु से गिरफ्तार हो गए हैं। हमलोगों का हथियार बरामदगी के नाम पर फर्जी एनकाउंटर हो सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *