राजसमंद. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2026 में मई माह में आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यालयों ने उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) आधिकारिक पोर्टल पर 18 मार्च 2026 से अपडेट करना प्रारंभ कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शुरू की गई यह पहल छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। द्वितीय बोर्ड परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा के दबाव को कम करना और छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का वास्तविक दूसरा अवसर देना है। विद्यालयों और विद्यार्थियों को एलओसी जमा करने की निर्धारित तिथियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल हुए हैं और निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं, वही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। खास बात यह है कि पहली और दूसरी परीक्षा में से जो अंक अधिक होंगे, वही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे।
क्या है सीबीएसई की द्वितीय बोर्ड परीक्षा?
दो बोर्ड परीक्षा नीति के तहत शुरू की गई यह परीक्षा कक्षा 10 के विद्यार्थियों को अधिकतम तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने का अवसर प्रदान करती है। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
एलओसी जमा करने की महत्वपूर्ण तिथियां
विद्यालयों को तीन चरणों में उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करनी होगी:-
- चरण 1 (एलओसी जमा करना): 18 मार्च से 31 मार्च 2026चरण 1 शुल्क भुगतान: परिणाम घोषित होने के 5 दिनों के भीतर
- चरण 2 (एलओसी जमा करना): परिणाम घोषित होने के 5 दिनों के भीतरचरण 2 शुल्क भुगतान: परिणाम घोषित होने के 5 दिनों के भीतर
- चरण 3 (विलंब शुल्क सहित): परिणाम घोषित होने के 7वें दिन से 2 दिनों तकचरण 3 शुल्क भुगतान (विलंब शुल्क सहित): वही 2 दिन
- प्रत्येक चरण के अंतिम दिन रात 11:59:59 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा।
पात्रता मानदंड
- पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्यकम से कम तीन विषयों में उपस्थित होना जरूरी
- अधिकतम तीन विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं) में सुधार का अवसरकंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र पात्र
- ईआर (अनिवार्य पुनरावृत्ति) श्रेणी के छात्र या तीन/अधिक विषयों में अनुपस्थित छात्र पात्र नहींछात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
- परीक्षा का पाठ्यक्रम पहली बोर्ड परीक्षा 2026 के समान रहेगाआंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) में सुधार का प्रावधान नहीं
- परीक्षा केंद्र सीमित होंगे, केंद्र बदलने की अनुमति नहीं होगीपहले और दूसरे परीक्षा के बीच छात्र के डेटा या विषयों में बदलाव की अनुमति नहीं
परीक्षा शुल्क
- भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग) से
- प्रति विषय शुल्क: 320 रुपएतीन विषयों के लिए कुल शुल्क: 960 रुपए
- समय पर एलओसी फाइनल नहीं करने पर प्रति उम्मीदवार 2000 रुपए विलंब शुल्क


