मनीषा मौत केस में CBI रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं:लोगों में रोष; 31 सदस्यीय कमेटी गठित, CM को ज्ञापन सौंपा

मनीषा मौत केस में CBI रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं:लोगों में रोष; 31 सदस्यीय कमेटी गठित, CM को ज्ञापन सौंपा

भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र में मनीषा हत्याकांड की CBI जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर लोगों में गहरा आक्रोश है। इस मामले को लेकर लोहारू क्षेत्र के लोगों की एक बैठक हुई, जिसमें CBI द्वारा जांच के लिए मांगे गए 3 माह का समय पूरा होने के बावजूद रिपोर्ट जारी न होने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में एक बड़े जन आंदोलन से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात कर संतोषजनक समाधान निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके लिए लोहारू क्षेत्र के 8 गांवों की ओर से 31 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी मुख्यमंत्री से मिलकर CBI जांच की प्रगति की जानकारी लेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा 5 फरवरी को लोहारू तहसील में उपमंडल अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि 31 सदस्यीय कमेटी को मुख्यमंत्री से मिलने का शीघ्र समय दिया जाए। साथ ही, चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सरकारी मिनी बस उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है। 84 खापों की पंचायत बुलाने की चेतावनी कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकलता है, तो लोहारू क्षेत्र के लोगों को 84 खाप सहित हरियाणा स्तर पर एक बड़ी पंचायत बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कमेटी ने यह भी निवेदन किया कि अगर सीएम खुद भिवानी जिला पहुंचकर कमेटी के माध्यम से इस गंभीर मामले का समाधान करें, तो क्षेत्रवासी उनके आभारी रहेंगे। मनीषा के पिता समेत कई लोग मौजूद ज्ञापन सौंपते समय मनीषा के पिता संजय, आज़ाद सिंह भुंगला, रणबीर, सहीराम, सुरेश, मनफूल सिंह, मीर सिंह, सरपंच जयसिंह, कुलदीप और रामस्वरूप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *