बैडमिंटन वर्ल्ड कप में बंदर भगाएंगे लंगूर बने वॉलेंटियर:विदेशी मीडिया में भी मंकी मैनेजमेंट की चर्चा, सिंधु बोलीं- कोशिश की तारीफ हो
दिल्ली में 17 अगस्त से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बंदरों का उत्पात रोकने के लिए इंसानों को लंगूर के वेश में तैनात किया जाएगा। इन कलाकारों को मंकी व्हिस्परर भी कहा जाता है। इसके लिए 3 कलाकारों को हायर किया गया है, जो मुकाबलों के दौरान लंगूर का गेटअप में तैनात रहेंगे।…

