दलीप ट्रॉफी-तिलक वर्मा की फिफ्टी से साउथ-जोन फाइनल में पहुंचा:नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया; सूर्यवंशी की टीम से खिताबी मुकाबला
साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले फाइनल में जगह बना ली। उसका मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के ईस्ट जोन से होगा। साउथ जोन को चौथी पारी में 181 रन…

