दावा-खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के सुप्रीम लीडर:2 साल से सत्ता संभालने की ट्रेनिंग ले रहे थे; 88 मौलवियों की असेंबली करेगी आखिरी फैसला
अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों के मुताबिक शनिवार को इजराइल ने खामेनेई के दफ्तर पर करीब 30 मिसाइलें दागीं थी, जिसमें खामेनेई के साथ 40 कमांडर भी मारे गए। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और…


