कमजोर नवजात से लेकर 18 साल के दिव्यांग बच्चों का अब एक छत के नीचे हो सकेगा उपचार
महानगरों की तरह जिला अस्पताल में भी कमजोर नवजात बच्चों से लेकर 18 साल के दिव्यांग बच्चों को एक ही छत के नीचे इलाज मिलेगा। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में शासन ने डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेशन सेंटर (डीईआईसी) का निर्माण 15 डिसमिल जमीन पर किया है। स्टाफ की भर्ती के बाद इसे शुरू किया जाएगा।…


