शंकराचार्य विवाद में पहली बार अखाड़ा परिषद सामने आया:हरिगिरि महाराज की शंकराचार्य को सीख- आप पूरे समाज के तब होंगे जब 13 अखाड़े चादर उढ़ाएंगे
प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थकों और पुलिस के बीच हुए टकराव ने संत समाज को भी दो हिस्सों में खड़ा कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर पहली बार उज्जैन से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज का बयान सामने आया है।…


