Ahmedabad news: सिविल अस्पताल में 100 दिन में 8 बच्चों की ब्लैडर एक्स्ट्रोफी की जटिल सर्जरी
अहमदाबाद शरीर के बाहर निकले मूत्राशय की दुर्लभ जन्मजात खामी ब्लैडर एक्स्ट्रोफी से पीड़ित आठ बच्चो की अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पिछले 100 दिनों में जटिल सर्जरी की गई है। निजी अस्पताल में इस सर्जरी और उपचार पर 10 लाख रुपए से अधिक खर्च होते हैं, जबकि सिविल अस्पताल में पूरा उपचार नि:शुल्क किया गया।…

