रूहानियत से महका बरेली, 30 रोज़ों का इनाम बनी ईद, काजी ए हिन्दुस्तान ने अदा कराई नमाज, ईदगाह से मस्जिदों तक गूंजी दुआएं
बरेली। मुकद्दस महीने रमज़ान के मुकम्मल होने के बाद ईद-उल-फितर का चांद जैसे ही खुशी की पैग़ाम लेकर आया, बरेली की फिज़ा इबादत, मोहब्बत और भाईचारे से महक उठी। सुबह की पहली रोशनी के साथ ही छोटे-बड़े, बुजुर्ग और नौजवान नए लिबास में सजकर अल्लाह के घर की तरफ निकल पड़े। हर तरफ ईद मुबारक…


