माधव साइंस कॉलेज में आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हंगामा:उज्जैन में छात्रों का प्रिंसिपल कक्ष में प्रदर्शन, 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। डॉ. आंबेडकर विद्यार्थी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल के कमरे में पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रिंसिपल ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं…


