नवादा में पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि:सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैंप आयोजित
नवादा में पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद की 32वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धांजलि सभा, माल्यार्पण, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, सामूहिक भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। मुख्य कार्यक्रम सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर स्थित एक विशाल मंच से…


