बांका में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त:बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापना पर रोक, डीजे और अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई
बांका में 23 जनवरी को मनाई जाने वाली सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे।…


