हांसी में घर से मिला महिला का शव:गले से सोने की चेन गायब; मृतका का बेटा बोला- मां फर्श पर बेहोश पड़ी थीं
हांसी जिले के नारनौंद स्थित खांडा खेड़ी गांव में 61 वर्षीय कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके बेटे मोहित ने अज्ञात व्यक्ति पर सोने के जेवरात लूटने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के गले से सोने की चेन और कानों से झुमके गायब मिले हैं।…


