1008 कलशों से महामस्तकाभिषेक; 217 वर्ष प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में साढ़े तीन घंटे चला भव्य अनुष्ठान
जयपुर | गोपालजी का रास्ता स्थित भगवान महावीर के प्राचीन मंदिर में रविवार को महामस्तकाभिषेक का आयोजन हुआ। राजस्थान जैन सभा, जयपुर के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन हुआ। आचार्य सुंदर सागर महाराज एवं आचार्य शशांक सागर महाराज ससंघ (32 पिच्छिका) के सान्निध्य में आयोजित…


