इंदौर में शहीदों की स्मृति में निकली मशाल यात्रा:कई मंचों से पुष्प वर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि; देशभक्ति के नारों की गूंज
शहीद दिवस के अवसर पर शहर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की स्मृति में निकली पारंपरिक मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की गई। मशाल यात्रा की अगुवाई मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की, जिसमें हजारों नागरिक शामिल हुए।…


