जिंदोली गुरुकुल में तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन शुरू:18 राज्यों से आए वेदाचार्य हुए शामिल, वेद शोभायात्रा भी निकाली
खैरथल-तिजारा की ऐतिहासिक 52 मोड़ की घाटी स्थित जिंदोली गुरुकुल शनिवार देर शाम को वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि से गूंज उठा। श्री भगवत धर्म संस्कृत वेद विद्यालय छात्राश्रम, जिंदोली गुरुकुल में तीन दिवसीय भव्य वैदिक सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान,…


