रिलायंस ने खरीदी ऑस्कर जीतने वाली कंपनी की हिस्सेदारी:सिखिया एंटरटेनमेंट के साथ 50.1% हिस्सेदारी के लिए ₹150 करोड़ में डील
रिलायंस के जियो स्टूडियोज ने अवॉर्ड विनिंग प्रोडक्शन हाउस ‘सिखिया एंटरटेनमेंट’ में 50.1% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा ₹150 करोड़ में हुआ है। इस पार्टनरशिप के जरिए रिलायंस का लक्ष्य ग्लोबल ऑडियंस के लिए फिल्में और वेब सीरीज तैयार करना है। ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है कंपनी सिखिया एंटरटेनमेंट को ‘पीरियड. एंड…


