चांदी इस हफ्ते ₹94 हजार गिरकर ₹2.45 लाख पर आई:सोना ₹14 हजार लुढ़ककर ₹1.52 लाख हुआ, देखें अपने शहर के सोने के दाम
इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना 13,717 रुपए गिरकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 जनवरी, शुक्रवार को 1,65,795 रुपए पर था। वहीं चांदी 3,39,350 किलो से गिरकर 2,44,929 रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 94,421 रुपए कम हुई है।…


