गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार
गुरुग्राम, एक सितंबर गुरुग्राम पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर धोखाधड़ी में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ये आरोपी खुद को एप्पल कंपनी की ग्राहक सेवा का प्रतिनिधि बताकर अमेरिकी नागरिकों को सहायता देने के बहाने उनके साथ साइबर धोखाधड़ी करते थे।…

