जहानाबाद में प्रभारी मंत्री जमा खान ने फहराया झंडा:गांधी मैदान में परेड का किया निरीक्षण, विकास कार्यों पर डाला प्रकाश
जहानाबाद में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री जमा खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित…

