डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे नियमानुसार पाए गए
अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस कक्ष के लॉक, सीसीटीवी कैमरा और समग्र सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि…


