चंद्र ग्रहण का असर…सुबह से बंद इंदौर के मंदिर:शाम को खुलेंगे पट, साफ-सफाई के बाद होगी भगवान की आरती
मंगलवार को चंद्र ग्रहण का असर इंदौर के मंदिरों में साफ नजर आया। ग्रहण के चलते सुबह से ही कई बड़े मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। भक्तों का प्रवेश भी रोक दिया गया। अब शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद ही दर्शन शुरू होंगे। ग्रहण के बाद मंदिर परिसर को धोया जाएगा।…


