सहरसा में बंद घर से 7.33 लाख की चोरी:नकदी और लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा में बंद घर से 7.33 लाख की चोरी:नकदी और लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक वार्ड संख्या-15 में एक बंद घर से 7 लाख 33 हजार रुपये की नकदी और लाखों के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता सुनीता कुमारी ने गुरुवार शाम सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुनीता कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह घर में ताला लगाकर बाजार गई थीं। उस समय घर में कोई नहीं था। उनके पति और बड़ा बेटा दुकान पर थे, जबकि छोटा बेटा कोचिंग गया हुआ था। घर लौटने पर जब उन्होंने बक्से का ताला खोला, तब चोरी का पता चला। पीड़िता के अनुसार, घर में रखे 1 लाख 25 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके बाद अलमारी की जांच करने पर सभी कीमती आभूषण भी चोरी मिले। इनमें चांदी का पायल, सोने का मंगलसूत्र, चकती, कान की बाली, सोने का झुमका और नाक की नथिया शामिल हैं। चोर एक छोटे बैग में रखे 25 हजार रुपये नकद भी ले गए। कुल मिलाकर, नकदी और जेवर की चोरी से करीब 7 लाख 33 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुनीता कुमारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई, चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक वार्ड संख्या-15 में एक बंद घर से 7 लाख 33 हजार रुपये की नकदी और लाखों के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता सुनीता कुमारी ने गुरुवार शाम सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुनीता कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह घर में ताला लगाकर बाजार गई थीं। उस समय घर में कोई नहीं था। उनके पति और बड़ा बेटा दुकान पर थे, जबकि छोटा बेटा कोचिंग गया हुआ था। घर लौटने पर जब उन्होंने बक्से का ताला खोला, तब चोरी का पता चला। पीड़िता के अनुसार, घर में रखे 1 लाख 25 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके बाद अलमारी की जांच करने पर सभी कीमती आभूषण भी चोरी मिले। इनमें चांदी का पायल, सोने का मंगलसूत्र, चकती, कान की बाली, सोने का झुमका और नाक की नथिया शामिल हैं। चोर एक छोटे बैग में रखे 25 हजार रुपये नकद भी ले गए। कुल मिलाकर, नकदी और जेवर की चोरी से करीब 7 लाख 33 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुनीता कुमारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई, चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *