जबलपुर में नाबालिग लड़की से रेप:बीकानेर स्वीट्स संचालक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

जबलपुर में नाबालिग लड़की से रेप:बीकानेर स्वीट्स संचालक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

जबलपुर जिले के गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जेठू सिंह के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में स्थित बीकानेर स्वीट्स नामक दुकान का संचालक बताया जा रहा है। नाबालिग पीड़िता की मां ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले 6 महीनों से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसमें घटना की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *