परासिया में बैंक के अंदर चली गोली में केस दर्ज:छिंदवाड़ा में सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से खाता धारक हुआ था घायल

छिंदवाड़ा: तहसील कार्यालय के सामने स्थित एक बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब सुरक्षाकर्मी की 12 बोर बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे लगने से एक खाताधारक घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल कों तामिया क्षेत्र के साजकुही निवासी 60 वर्षीय रामनारायण उईके बैंक में अपनी पासबुक एंट्री कराने पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड किशोर कराड़े (47), निवासी वार्ड क्रमांक 2 परासिया, की बंदूक से लापरवाहीवश गोली चल गई। गोली के छर्रे रामनारायण के पैर में जा लगे, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत परासिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एएसआई रामकुमार धुर्वे ने बताया कि घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी किशोर कराड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *