नाबालिग लड़की को घर से बहला फुसला कर अगवा:नानी की शिकायत पर दो व्यक्तियों पर केस दर्ज, कॉल डिटेल्स जांच की मांग

नाबालिग लड़की को घर से बहला फुसला कर अगवा:नानी की शिकायत पर दो व्यक्तियों पर केस दर्ज, कॉल डिटेल्स जांच की मांग

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग 15 वर्षीय लड़की के घर से अगवा होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को लड़की की नानी ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नानी ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि उसकी नातिन उसके घर पर रहती थी। इसी बीच 17 जनवरी को दो लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी खोजबीन के बाद जब नातिन नहीं मिली, तो 19 जनवरी को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नानी ने पुलिस के समक्ष अपनी नातिन के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से नातिन की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। इस मामले में उन्होंने राम दास मझौली के मनीष कुमार और राजेश चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं और उनके कॉल डिटेल्स की जांच करने की मांग की है। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम दिए गए मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल्स खंगालने में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग 15 वर्षीय लड़की के घर से अगवा होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को लड़की की नानी ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नानी ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि उसकी नातिन उसके घर पर रहती थी। इसी बीच 17 जनवरी को दो लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी खोजबीन के बाद जब नातिन नहीं मिली, तो 19 जनवरी को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नानी ने पुलिस के समक्ष अपनी नातिन के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से नातिन की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। इस मामले में उन्होंने राम दास मझौली के मनीष कुमार और राजेश चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं और उनके कॉल डिटेल्स की जांच करने की मांग की है। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम दिए गए मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल्स खंगालने में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *