आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के अस्थाई गौशाला से पशु तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में BDO की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बात की पुष्टि जिले के CDO परीक्षित खटाना ने की है। जिन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उनमें प्रधान राजमती देवी, सचिव सुरेंद्र कुमार और केयर टेकर पप्पू शाही हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चारों तरफ से घेराबंदी की तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से एक पिकअप और चार पशु मिले हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। पिकअप कोतवाली लाई गई है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी करने में जुट गई है। सीडीओ का कहना कि मामले की रिपोर्ट जिले के डीएम रविंद्र कुमार को भेज दी गई है। इस घटना में जो भी लोग दोषी होंगे उनके विरुद्ध अधिकार कार्रवाई की जाएगी। गौशाला से पशु तस्करी का मामला आया सामने आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र में अजमतगढ़ ब्लॉक के पारन कुण्डा अस्थाई गौशाला में स्थानीय लोगों की मिलीभगत से गौ तस्कर को बेचने के आरोप लगे हैं। जिसमें ग्राम प्रधान तथा गौशाला कर्मचारी की संलिप्तता भी बताई जा रही है। बता दें की देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गौशाला से गौवंश लादते हुए गाड़ी पकड़ी लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जिले के सीडीओ, एडीएम प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी व पुलिस फोर्स जांच पड़ताल करने में लगी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।


