हरदोई में लूट और हत्या के प्रयास में FIR:छह नामजद, चार अज्ञात पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

हरदोई में लूट और हत्या के प्रयास में FIR:छह नामजद, चार अज्ञात पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के बसभेरिया गांव में एक महिला और उसके परिवार से लूट व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंगलवार को छह नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बसभेरिया निवासी ज्ञानवती ने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष दूसरे जनपद में काम करते हैं और वह अपने बच्चों के साथ घर में रहती हैं। सोमवार दोपहर रंजिश के चलते गांव के गुरु प्रकाश, अरुण, अभिषेक, केशव, चंद्र प्रकाश, शांतनु और उनके चार अज्ञात साथी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर के सामने आए। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। जब ज्ञानवती ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उनकी नाबालिग पुत्रियों को घसीटकर पीटा। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने रामू पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में ज्ञानवती, पूजा, आनंदी, नीलम, रेशमा और रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपी गुरु प्रकाश ज्ञानवती का मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, लूट, दंगा और घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *