समस्तीपुर में जेवर दुकान में चोरी के आरोप में दुकान कर्मी मनीष कुमार के साथ पुलिस के थर्ड डिग्री टॉर्चर का मामला सामने आया था। दुकान कर्मी के साथ अमानवीय व्यवहार मामले की जांच अब शुरू हो गई है। शुक्रवार को इस मामले में पीड़ित कर्मी से लिखित आवेदन भी लिया गया। अपनी मां और भाई के साथ एसपी के पास पहुंचे पीड़ित मनीष से एसपी ने बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद बाहर निकले पीड़ित ने बताया कि, ‘एसपी ने इस मामले में फौरन कार्रवाई की बात कही है।’ पीड़ित की मां संयुक्ता देवी ने बताया, ‘एसपी को इलाज से संबंधित सभी कागजातों के साथ ही आवेदन सौंपा है, जिसमें पूरी घटना की जानकारी दी गई है। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले में न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।’ अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… मां बोली- बेटे को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगी पीड़ित की मां ने कहा कि, मौके पर ही एसपी ने एएसपी को बुलाकर सारे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एएसपी ने घटना से संबंधित बयान लिया है। पीड़ित की मां ने कहा कि वह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। उसके साथ नाइंसाफी हुई है और मानवीय व्यवहार किया गया है। उन्हें न्याय चाहिए। ठीक होने में लगेगा कम से कम 3 महीना पीड़ित का भाई अनीश कुमार ने बताया कि, पटना IGIMS में दो दिनों तक उपचार करने के बाद उन्हें लेकर वापस आए हैं। वहां के डॉक्टरों ने बताया है कि इन्हें ठीक होने में करीब 3 महीने का समय लगेगा। बीच-बीच में पटना जाकर उनका चेकअप कराया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘भाई के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ है, हमें बस इस मामले में न्याय चाहिए।’ ताजपुर में माले नेता निकालेंगे प्रतिरोध मार्च भाकपा-माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, ‘माले इस अमानवीय व्यवहार को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। शनिवार को इस मामले को लेकर प्रतिरोध मार्च ताजपुर में निकाला जाएगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘पीड़ित परिवारों के साथ वह भी एसपी के पास पहुंचे थे। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मनीष को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।’ अभी जांच जारी, पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया- SP एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि, ‘इस मामले में अभी जांच चल रही है। कर्मी के साथ मारपीट करने वाले कुछ पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया गया है। एक से दो दिनों में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।’ समस्तीपुर में जेवर दुकान में चोरी के आरोप में दुकान कर्मी मनीष कुमार के साथ पुलिस के थर्ड डिग्री टॉर्चर का मामला सामने आया था। दुकान कर्मी के साथ अमानवीय व्यवहार मामले की जांच अब शुरू हो गई है। शुक्रवार को इस मामले में पीड़ित कर्मी से लिखित आवेदन भी लिया गया। अपनी मां और भाई के साथ एसपी के पास पहुंचे पीड़ित मनीष से एसपी ने बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ करने के बाद बाहर निकले पीड़ित ने बताया कि, ‘एसपी ने इस मामले में फौरन कार्रवाई की बात कही है।’ पीड़ित की मां संयुक्ता देवी ने बताया, ‘एसपी को इलाज से संबंधित सभी कागजातों के साथ ही आवेदन सौंपा है, जिसमें पूरी घटना की जानकारी दी गई है। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले में न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।’ अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… मां बोली- बेटे को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगी पीड़ित की मां ने कहा कि, मौके पर ही एसपी ने एएसपी को बुलाकर सारे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एएसपी ने घटना से संबंधित बयान लिया है। पीड़ित की मां ने कहा कि वह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। उसके साथ नाइंसाफी हुई है और मानवीय व्यवहार किया गया है। उन्हें न्याय चाहिए। ठीक होने में लगेगा कम से कम 3 महीना पीड़ित का भाई अनीश कुमार ने बताया कि, पटना IGIMS में दो दिनों तक उपचार करने के बाद उन्हें लेकर वापस आए हैं। वहां के डॉक्टरों ने बताया है कि इन्हें ठीक होने में करीब 3 महीने का समय लगेगा। बीच-बीच में पटना जाकर उनका चेकअप कराया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘भाई के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ है, हमें बस इस मामले में न्याय चाहिए।’ ताजपुर में माले नेता निकालेंगे प्रतिरोध मार्च भाकपा-माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, ‘माले इस अमानवीय व्यवहार को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। शनिवार को इस मामले को लेकर प्रतिरोध मार्च ताजपुर में निकाला जाएगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘पीड़ित परिवारों के साथ वह भी एसपी के पास पहुंचे थे। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मनीष को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।’ अभी जांच जारी, पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया- SP एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि, ‘इस मामले में अभी जांच चल रही है। कर्मी के साथ मारपीट करने वाले कुछ पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया गया है। एक से दो दिनों में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।’


