किशनगंज जिले के ठाकुरगंज स्थित न्यू फोर्टिस हॉस्पिटल के खिलाफ गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। सीमांचल सेवा फाउंडेशन के संस्थापक हसीबुर रहमान ने अस्पताल को स्थायी रूप से सील करने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार में बताया गया कि न्यू फोर्टिस हॉस्पिटल में हाल ही में एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने घोर लापरवाही की। सर्जरी के बाद मरीज के पेट में सर्जिकल कैंची, कॉटन और अन्य चिकित्सकीय सामग्री छोड़ दी गई। रहमान ने अपनी शिकायत में इस घटना को चिकित्सा नैतिकता के विरुद्ध और आपराधिक लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि अस्पताल में मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे इसका संचालन जनहित के लिए खतरनाक है। हसीबुर रहमान ने अधिकारियों से न्यू फोर्टिस हॉस्पिटल के खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उनकी मांगों में अस्पताल को स्थायी रूप से सील करना, भविष्य में उस स्थान पर किसी भी नाम से क्लिनिक या अस्पताल चलाने की अनुमति न देना, दोषी डॉक्टरों और प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही करना और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करना शामिल है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत संबंधित मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज स्थित न्यू फोर्टिस हॉस्पिटल के खिलाफ गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। सीमांचल सेवा फाउंडेशन के संस्थापक हसीबुर रहमान ने अस्पताल को स्थायी रूप से सील करने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार में बताया गया कि न्यू फोर्टिस हॉस्पिटल में हाल ही में एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने घोर लापरवाही की। सर्जरी के बाद मरीज के पेट में सर्जिकल कैंची, कॉटन और अन्य चिकित्सकीय सामग्री छोड़ दी गई। रहमान ने अपनी शिकायत में इस घटना को चिकित्सा नैतिकता के विरुद्ध और आपराधिक लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि अस्पताल में मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे इसका संचालन जनहित के लिए खतरनाक है। हसीबुर रहमान ने अधिकारियों से न्यू फोर्टिस हॉस्पिटल के खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उनकी मांगों में अस्पताल को स्थायी रूप से सील करना, भविष्य में उस स्थान पर किसी भी नाम से क्लिनिक या अस्पताल चलाने की अनुमति न देना, दोषी डॉक्टरों और प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही करना और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करना शामिल है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत संबंधित मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


