भिवानी में दिल्ली रेलवे कर्मचारी के मर्डर का केस:मां की शिकायत पर 2 दोस्तों पर मर्डर की FIR, गिरफ्तारी की मांग

भिवानी में दिल्ली रेलवे कर्मचारी के मर्डर का केस:मां की शिकायत पर 2 दोस्तों पर मर्डर की FIR, गिरफ्तारी की मांग

भिवानी के शास्त्री नगर निवासी रेलवे कर्मचारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने 2 दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भिवानी के शास्त्री नगर निवासी आदित्य के रूप में हुई है। उसके परिजनो के अनुसार आदित्य 18 फरवरी की शाम के दिल्ली में रेलवे में ड्यूटी पर जा रहा था। इसके बाद वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। जिसका शव 20 फरवरी को तिगड़ाना मोड़ पर जुई फीडर में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। भिवानी के दिनोद रोड शास्त्री नगर निवासी सुमन ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी की शाम को उसका बेटा आदित्य कालिंदी ट्रेन से दिल्ली ड्यूटी जाने के लिए निकला था। जब अगले दिन सुबह वापिस घर नहीं आया तो हमने आदित्य को फोन किया, तो उसका फोन बंद आ रहा था। फिर उसके ऑफिस में फोन किया तो उन्होंने बताया आदित्य ड्यूटी पर नहीं आया और बाद में पता चला कि आदित्य को उसके दोस्त आयुष और कार्तिक दोनों उसको कहीं ले गए और मारकर नहर में डाल दिया। जिसके बारे में आयुष के माता-पिता को पहले से ही जानकारी थी और उन्होंने बताया नहीं। 20 फरवरी को वे पुलिस के साथ नहर पर गए। इस दौरान जुई फीडर में तिगड़ाना मोड पर शव नहर में तैरता हुआ मिला। जहां उसके शव को नहर से बाहर निकाला। हत्या का केस दर्ज करके जांच जारी
सदर थाना के एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि मृतक आदित्य की मां सुमन की शिकायत पर आदित्य के दोस्त आयुष व कार्तिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक दृष्टि के अनुसार आदित्य दोस्तों के साथ नहर के पास गया था। इस दौरान आदित्य की नहर में गिरने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या था और उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *