सलूंबर जिले की कूण थाना पुलिस ने डुमातालाब में सीसी रोड निर्माण के दौरान रेती, गिट्टी और सीमेंट मिक्स करने वाली कंक्रीट मिक्सर मशीन चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे मशीन भी बरामद की है। थानाधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि आरोपी लाला उर्फ लालुराम(24) पिता भग्गा निवासी डुमातालाब को गिरफ्तार किया। गांव में चल रहे सीसी रोड के निर्माण के दौरान इसने 2 जनवरी 2026 को मशीन चुरा ली थी। वारदात में इसके साथी पिंटू पिता शांतिलाल मीणा और हीरालाल पिता धनिया मीणा शामिल थे। इनकी तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी रात के समय मशीन को चोरी कर पिकअप गाडी में रखकर ले गए थे। मशीन घर में छिपा की थी।
ठेकेदार ने सुबह देखा तो मशीन गायब मिली
थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी ठेकेदार असरफुल पिता साहिम निवासी पश्चिम बंगाल हाल निवासी लसाड़िया ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसने ग्राम पंचायत चंदा जी गुडा के करीब 500 मीटर की दूरी पर सीसी रोड निर्माण करने का पंचायत से ठेका लिया हुआ है। मौके पर निर्माण जारी है। 2 जनवरी की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति सीसी रोड मशीन चोरी कर ले गया। सुबह जाकर देखा तो मौके पर मशीन नहीं थी। इधर-उधर तलाश की और पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा था। मशीन चोरी की वजह से सड़क निर्माण कार्य भी रोकना पड़ा। इधर, मामला दर्ज होने पर पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपी को गांव के जंगल से पकड़ा। बाकी इसके साथयों की तलाश जाए है।


