बिक्रमगंज में किशोरी को अगवा करने का मामला:कपड़ा व्यवसायी पर भगाने का आरोपी, प्राथमिकी दर्ज

बिक्रमगंज में किशोरी को अगवा करने का मामला:कपड़ा व्यवसायी पर भगाने का आरोपी, प्राथमिकी दर्ज

बिक्रमगंज शहर के एएस कॉलेज रोड से 25 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी द्वारा एक किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में रविवार को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह शिकायत किशोरी की मां ने बिक्रमगंज थाना में दर्ज कराई। किशोरी 14 वर्ष की और शुक्रवार से गायब शिकायत में मां ने बताया कि वह करीब 14 वर्षों से बिक्रमगंज शहर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है, शुक्रवार से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि शशि कुमार ने लड़की को बहला-फुसला कर अपने पास ले लिया है। शशि कुमार का परिचय शशि कुमार बिक्रमगंज-शहर के कॉलेज रोड स्थित तीन मंज़िले मकान में नीचे कपड़ा दुकान और ऊपर ब्यूटी पार्लर संचालित करता था। उसकी बेटी पार्लर में ब्यूटीशियन सीखने जाती थी। शिकायत में बताया गया कि जब मां ने अपनी दूसरी बेटी के नंबर से शशि कुमार से संपर्क किया तो उसने पहले कहा कि लड़की उनके साथ नहीं है, लेकिन अगले दिन उसने स्वीकार किया कि लड़की उसके पास है और दोनों ने शादी कर ली है। साथ ही उसने पुलिस केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शुरू की किशोरी की तलाश थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस संबंधित स्थल और शशि कुमार के ठिकानों पर छानबीन कर रही है और किशोरी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी हुई है। बिक्रमगंज शहर के एएस कॉलेज रोड से 25 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी द्वारा एक किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में रविवार को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह शिकायत किशोरी की मां ने बिक्रमगंज थाना में दर्ज कराई। किशोरी 14 वर्ष की और शुक्रवार से गायब शिकायत में मां ने बताया कि वह करीब 14 वर्षों से बिक्रमगंज शहर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है, शुक्रवार से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि शशि कुमार ने लड़की को बहला-फुसला कर अपने पास ले लिया है। शशि कुमार का परिचय शशि कुमार बिक्रमगंज-शहर के कॉलेज रोड स्थित तीन मंज़िले मकान में नीचे कपड़ा दुकान और ऊपर ब्यूटी पार्लर संचालित करता था। उसकी बेटी पार्लर में ब्यूटीशियन सीखने जाती थी। शिकायत में बताया गया कि जब मां ने अपनी दूसरी बेटी के नंबर से शशि कुमार से संपर्क किया तो उसने पहले कहा कि लड़की उनके साथ नहीं है, लेकिन अगले दिन उसने स्वीकार किया कि लड़की उसके पास है और दोनों ने शादी कर ली है। साथ ही उसने पुलिस केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शुरू की किशोरी की तलाश थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस संबंधित स्थल और शशि कुमार के ठिकानों पर छानबीन कर रही है और किशोरी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *